फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सीनेटर और पूर्व वायुसेना पायलट के साथ हो चुका है दुष्कर्म

Thu, 07 Mar 2019 09:00 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की सीनेटर मारथा मैकसेली (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की सीनेटर मारथा मैकसेली ने सीनेट की सैन्य हथियार सेवा उप-समिति में दुष्कर्म मामलों की सुनवाई करते वक्त सनसनीखेज खुलासा किया है। अमेरिकी वायुसेना में पहली महिला लड़ाकू पायलट रह चुकी मैकसेली ने कहा, ‘वायुसेना में पायलट रहते वक्त उनके साथ एक वरिष्ठ अधिकारी उनका दुष्कर्म कर चुका है।’

विज्ञापन


उन्होंने इस ज्यादती के लिए खुद को जिम्मेदार मानते  हुए इसकी कहीं भी शिकायत नहीं की लेकिन कहा, ‘मैंने व्यवस्था पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया और एयरफोर्स की नौकरी लगभग छोड़ ही दी।’ एरिजोना की सीनेटर ने स्वीकार किया, ‘मुझे लगा कि सिस्टम मेरे साथ दोबारा दुष्कर्म कर रहा है, मैं शर्मिंदा होकर उलझन में थी। मैंने सोचा कि मैं मजबूत हूं लेकिन खुद को कमजोर महसूस कर रही थी।’

हालांकि मैकसेली ने दुष्कर्मी अधिकारी का नाम नहीं बताया लेकिन कहा कि सेना में दुष्कर्म के मामलों की रोकथाम के लिए हम काफी आगे आ चुके हैं और अभी काफी लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कहा, ‘आज जैसे-जैसे सेना घोटालों में घिरती जा रही है, मुझे लगा कि कुछ लोगों को पता चलना चाहिए कि मैं भी पीड़िता हूं और काफी कुछ झेल चुकी हूं।’ मैकसेली ने माना कि अमेरिकी सेना में बड़े पैमाने पर शोषण की खबरों को दबा दिया जाता है। मारथा मैकसेली को वायुसेना छोड़े हुए 18 साल हो चुके हैं लेकिन अब जाकर उन्होंने यह खुलासा करने का साहस दिखाया है।
विज्ञापन


हम मैकसेली से माफी मांगते हैं : वायुसेना

सीनेटर मारथा मैकसेली के सनसनीखेज खुलासे के बाद अमेरिकी वायुसेना के प्रवक्ता कैप्टन केरी वोल्प ने कहा, ‘हम मारथा मैकसेली से माफी मांगते हैं। उन्होंने जो भी अनुभव किया, हम उनके और अन्य सभी यौन शोषण से पीड़ितों के साथ हैं। हम इस तरह के व्यवहार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें