फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू सम्मेलन में प्रतिनिधियों को लड्डू बांट दिया एकजुट रहने का संदेश

Sun, 09 Sep 2018 01:46 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के शिकागो में विश्व हिंदू सम्मेलन (डब्ल्यूएचसी) का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे प्रतिनिधियों को स्वागत के तौर पर दो तरह के लड्डू के पैकेट दिए गए हैं। एक लड्डू जहां सख्त है वहीं दूसरा वाला थोड़ा सख्त है। इन लड्डुओं पर आयोजकों को कहना है कि मिठाई के यह पैकेट आम धारणा का यह संदेश देने के लिए वितरित किए गए हैं कि हिंदू समाज एकजुट नहीं है।

विज्ञापन


कलेक्टिव एफर्ट्स फॉर हिंदू एमरजेंस पर चर्चा में शनिवार को डब्ल्यूएचसी के हिंदू संगठनात्मक सम्मेलन के समन्वयक गुना मगेसन ने कहा, ‘नरम लड्डू आज हिंदुओं की स्थिति को दिखाता है कि उन्हें आसानी से बांटा और निगला जा सकता है जबकि हिंदू समाज के लिए भविष्य का दृष्टिकोण एक सख्त लड्डू की तरह होना चाहिए जो मजबूती से बंधा हो।’ भारत सेवा आश्रम के स्वामी पूर्णात्मानंदा ने कहा कि पुनरुत्थान के लिए सभी हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिंदू धार्मिक शिक्षाएं मानवता के लिए है। उन्होंने कहा कि भारत में हिंदू शिक्षा देने के लिए स्कूल और कॉलेज खुलने चाहिए। हिंदुत्व के पुनरुत्थान पर चिन्मय मिशन के आध्यात्मिक प्रमुख ने कहा, ‘हर चीज घर से शुरू होती है। जब परिवार टूटता है तो संस्कृति टूटती है और आसामंजस्यता का जीवन शुरू होता है। हमें हिंदुओं को हिंदुत्व में बदलना होगा।’
विज्ञापन


हिंदू धर्म आचार्य सभा के महासचिव स्वामी परमात्मानंदा ने कहा कि हिंदुओं को ना केवल अपने बल्कि पूरी दुनिया के पुनरुत्थान के लिए सामूहिक रूप से सोचना होगा। नामधारी पंथ के सद्गुरू दलीप सिंह ने हिंदुओं से अंग्रेजी में इंडिया के बारे में बताने के बजाय इसे ‘भारत’ बुलाने का अनुरोध किया। जो हिंदू हिंदी जानते हैं उन्हें हमेशा हिंदी ही बोलनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें