फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकागो में वेंकैया नायडू ने कहा- दुनिया में केवल भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है

Sun, 09 Sep 2018 12:30 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू तेलुगू अमेरिकन के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिकागो पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने तेलुगु अमेरिकियों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चार सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत ने बहुत तेजी से और जबरदस्त प्रगति की है। इसी वजह से अब पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है।

विज्ञापन


नायडू ने कहा, ‘पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था धीमी हो गयी हैं। ऐसे में केवल भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।’ सैंकड़ो तेलुगु अमेरिकी लोगों के समूह को शनिवार को संबोधित करते हुए नायडू ने एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) जैसे विभिन्न वैश्विक आर्थिक संस्थानों के ताजा विकास के आंकड़ों और तथ्यों का उल्लेख किया। 

तेलुगु में अपने संबोधन में नायडू ने कहा, ‘पूरी दुनिया इस वक्त भारत की तरफ देख रही है।’ उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘हाल में जब तक मैं शहरी विकास मंत्री था तब 35 से 40 प्रतिनिधि मुझसे मिले थे। वे सभी भारत में निवेश करना चाहते थे।’ उन्होंने आह्वान किया कि भारत के विकास में तेलुगू समुदाय को सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें तेलुगु अमेरिकी समुदाय की सफलता पर गर्व है।
विज्ञापन


गैर सरकारी दौरे पर शिकागो आये नायडू ने तेलुगु प्रवासियों की बैठक को संबोधित किया और यहां चल रहे विश्व हिन्दू कांग्रेस में बीज भाषण दिया। शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण के 125 वर्ष पूरे होने के मौके पर दूसरे विश्व हिंदू सम्मलेन का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन नायडू ने ही किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें