विश्व मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार 2018 में विकास दर के मामले में भारत
चीन को पछाड़ देगा। आईएमएफ ने चीन की 6.8 फीसदी विकास दर की तुलना में भारत की विकास दर के लिए 7.4 फीसदी का आकलन दिया है।
नोटबंदी और जीएसटी के कारण बीते साल भारत की अर्थव्यवस्था सुस्त रही थी। अब भारत उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों की श्रेणी में सबसे तेजी से विकास कर रहा है। 2019 के लिए आईएमएफ ने भारत के लिए 7.8 फीसदी विकास दर का आकलन दिया है। आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट सोमवार को दावोस में जारी की।