फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटडाउन ने लगाया ट्रंप की पार्टी पर ब्रेक, ओवल ऑफिस में बिताया पूरा दिन

Mon, 22 Jan 2018 09:00 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी सरकार के एक साल पूरे होने पर पाम बीच में दोस्तों के साथ पार्टी करने का मूड बना रहे थे लेकिन अचानक हुए शटडाउन ने उनकी खुशियों पर ग्रहण लगाने का काम किया है। शुक्रवार को राष्ट्रपति एक फंड रेजिंग कार्यक्रम के लिए मार-ए-लागो जाने वाले थे मगर उन्होंने इस कार्यक्रम को बाद में रद्द कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा दिन ओवल ऑफिस में बिताया।

विज्ञापन


ट्रंप सीनेट में अल्पसंख्यक मंत्री चक शूमर के साथ सरकार को चलने देने के लिए डील करने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्हें लगा कि डील नहीं होने वाली है तो उन्होंने कहा कि शटडाउन के लिए डेमोक्रेट को जिम्मेदार माना जाएगा। बता दें कि अमेरिका के दोनों सदनों में आर्थिक विधेयक पारित होना था लेकिन भारी विरोध के चलते यह नहीं हो सका और आखिरकार अमेरिका में शटडाउन की नौबत आ गई है।

इस शटडाउन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की इस स्थिति के लिए डेमोक्रेट जिम्मेदार हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी ट्वीटर के जरिए जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, सैन्य परिवार, कमजोर बच्चों और सभी अमेरिकियों की सेवा हर राजनीति से ऊपर है लेकिन वहीं सिनेट डेमोक्रेट चक स्कमर ने डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया कि उन्होंने दो दलीय समझौते वाले सौदों को अस्वीकार कर दिया और सीनेट में कांग्रेस को इस मामले में प्रभावी तरीके से जोर भी नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें