फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं ईरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाने दूंगा: ट्रंप

Fri, 17 Feb 2017 08:20 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतान्याहू - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू को निश्चिंत किया है कि वे कभी भी ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि विश्व शक्तियों के साथ तेहरान का परमाणु समझौता उनकी जिंदगी में देखा गया सबसे बेकार समझौता है।
विज्ञापन


अपने चुनावी अभियान और उसके बाद विभिन्न अवसरों पर ट्रंप ने 2015 में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, चीन, जर्मनी और ईरान के बीच हुए समझौते की आलोचना की है जो इस्लामी गणतंत्र की परमाणु क्षमता को सीमित करता है। इस समझौते पर हस्ताक्षर के कारण राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में अमेरिका और इजरायल के रिश्तों के साथ ही ओबामा और नेतान्याहू के रिश्ते भी तनावपूर्ण हो गए थे। 
विज्ञापन

'जरायल के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियां गंभीर हैं'

फाइल फोटो
20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति के रुप में कार्यकाल संभालने के बाद नेतान्याहू के साथ पहली संयुक्त वार्ता के दौरान ट्रंप ने इजरायल को यह आश्वासन दिया। उन्होंने पहले यह कहा था कि वह इजरायल के साथ रिश्तों को मजबूत करने पर काम करेंगे और परमाणु समझौते का उल्लंघन करने को लेकर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने के लिए ईरान पर प्रतिबंध लगाएंगे।

ट्रंप ने बुधवार को कहा कि इजरायल के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियां गंभीर हैं, जिनमें ईरान की परमाणु आकांक्षाओं से उत्पन्न खतरे शामिल हैं और मैंने इसके बारे में बहुत बातें की हैं। मैंने अभी तक जिन समझौतों को देखा है उनमें ईरान समझौता अब तक का सबसे बेकार समझौता है।

मेरे प्रशासन ने पहले ही ईरान पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं और मैं ईरान को कभी भी परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए बहुत कुछ करूंगा। हालांकि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी से नागरिक बताते हुए उसका बचाव किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें