फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की आलोचना करने वाले हक्कानी की तस्वीर दूतावास से हटी

Fri, 29 Sep 2017 04:39 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने मुल्क के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व की आलोचना करने वाले पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी की तस्वीर अमेरिका स्थित अपने दूतावास से हटा ली है। हक्कानी 27 मई 2008 से 22 नवंबर 2011 के दौरान अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत थे। इस समय को पाकिस्तान और अमेरिका के बीच सबसे अधिक उथल-पुथल वाला समय माना जाता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 61 वर्षीय पूर्व राजदूत हक्कानी ने पिछले दिनों पाकिस्तान के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व की आलोचना की थी। जिसके बाद पाकिस्तान की तरफ से यह कदम उठाया गया है। हालांकि अब तक पाकिस्तानी दूतावास की वेबसाइट पर वाशिंगटन के राजदूतों के नाम में हक्कानी का नाम दिख रहा है। 

पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाक विदेश मंत्री का कबूलनामा, हाफिज और लश्कर हमारे लिए 'सिरदर्द'    

इस घटना पर हक्कानी ने ट्वीट कर कहा कि उनकी तस्वीर हटा देने से इतिहास के तीन साल नहीं मिटेंगे। उन्होंने इसे पाकिस्तान की एक बचकाना हरकत बताया। हक्कानी की तस्वीर हटाए जाने की खबर सबसे पहले पाकिस्तानी मीडिया में आई। उसके बाद से यह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रही है। 
विज्ञापन


हालांकि पाकिस्तानी दूतावास ने बाद में सफाई दी कि हक्कानी की तस्वीर किसी वजह से गिर पड़ी थी, बाद में उसे फिर से लगा दिया गया है। मालूम हो कि हक्कानी उस थिंक टैंक हेरिटेज फाउंडेशन में शामिल थे, जिसने अफगानिस्तान और पाकिस्तान पर रिपोर्ट दी थी। 

माना जाता है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर अमेरिका ने अपनी नई अफगान नीति तय की है। पाक विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने आरोप लगाया था कि अमेरिका की पाक विरोधी नीति के पीछे हक्कानी का हाथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें