फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं ह्यूगो चावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज सांसों से जुड़े एक गंभीर संक्रमण का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार ने बताया है कि कैंसर की सर्जरी के बाद से शुरू हुई तकलीफों की कड़ी में उन पर यह नई परेशानी आ गई है।

वेनेजुएला के सूचना मंत्री अर्नेस्टो विलेगास ने कहा कि चावेज की हालत नाजुक बनी हुई हैं।

क्यूबा में कैंसर का इलाज कराए जाने के बाद 58 वर्षीय चावेज़ पिछले महीने वेनेजुएला लौट आए थे।

लेकिन उसके बाद से ही उन्हें सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया। वेनेजुएला के कई लोग ह्यूगो चावेज के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियों का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक किए जाने की मांग कर रहे हैं। कराकस के एक सैन्य अस्पताल में चावेज का इलाज चल रहा है।

सरकार का बयान
विलेगास ने इसी अस्पताल से राष्ट्रीय चैनल को दिए अपने बयान में कहा कि मंगलवार को उनकी सांसों की तकलीफ बेहद बढ़ गई है।

उन्होंने बताया कि चावेज की गहन कीमोथेरेपी चल रही है। इसके अलावा दूसरे तरीके भी अपनाए जा रहे हैं। विलेगास ने कहा कि ह्यूगो चावेज अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। उनको अपनी हालत का पूरा अंदाजा है और वे अपने डॉक्टरों के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 14 सालों से लगातार सत्ता में बने हुए चावेज के बारे में यह माना जाता है कि उन्हें पेडू़ का कैंसर है लेकिन उनकी बीमारी से जुड़ी बातों का पूरा ब्यौरा कभी भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

जून 2011 में ही चावेज ने कहा था कि उन्हें कैंसर है और तब से लेकर उनके चार ऑपरेशन हो चुके हैं।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें