फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी से लड़ने के लिए भारतीय मूल की मीनल व्हाइट हाउस में सम्मानित

Sat, 20 Oct 2018 05:14 AM IST
एजेंसी ,ह्यूस्टन
विज्ञापन
व्हाइट हाउस
विज्ञापन
भारतीय मूल की अमेरिकी महिला मीनल पटेल डेविस को मानव तस्करी से लड़ने में उत्कृष्ट योगदान के लिए वाइट हाउस में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपिओ ने उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा।डेविस मानव तस्करी पर ह्यूस्टन के मेयर सिलवेस्टर टर्नर की विशेष सलाहकर हैं।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में पिछले सप्ताह आयोजित एक कार्यक्रम में मानव तस्करी से लड़ने के लिए उन्हें राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहे। पुरस्कार पाने के बाद डेविस ने कहा कि मेरे माता-पिता भारत से यहां आए थे। मैं अमेरिका में जन्म लेने वाली अपने परिवार की पहली सदस्य थी। इसलिए कई साल पहले मेयर कार्यालय से अब व्हाइट हाउस तक आना अविश्वसनीय है।

कनेक्टिकट विश्वविद्यालय से एमबीए और न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाली डेविस जुलाई, 2015 में विशेष सलाहकार नियुक्त की गयीं थी। डेविस ने अमेरिका के चौथे सबसे बड़े शहर में नीतिगत स्तर पर और व्यवस्था में बदलाव लाकर मानव तस्करी से निबटने में स्थानीय स्तर पर बड़ा योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें