फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलेरी क्लिंटन ने कहा 'मेरी कैबिनेट में होंगी 50 फीसदी महिलाएं'

Tue, 26 Apr 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Hillary Clinton - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिका में इस साल होने जा रहे राष्ट्रपति चुनावों को लेकर सभी दल जोर आजमाइश में लगे हुए हैं। इसी बीच डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी को पक्का करने के लिए एक और नई बात कह दी है।
विज्ञापन


हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अगर मैं राष्ट्रपति बनती हूं तो मेरी कैबिनेट में 50 फीसदी जगह महिलाओं के लिए होंगी। उन्होंने कहा कि मेरी कैबिनट एकदम अमेरिका की तरह होगी और अमेरिका की जनसंख्या में 50 फीसदी महिलाएं हैं? क्या मैं सही हूं? 

हिलेरी ‌क्लिंटन ने यह बात मैरीलैंड, डेलावेयर, पेंसेलवेनिया, कनेक्टीकट और रोड आइलैंड के लिए चुनावी सभा कर रही थीं।

हिलेरी क्लिंटन का यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले ही उनके कैंपनिंग मैनेजर जॉन पाडेस्टा ने कहा था कि वो हिलेरी क्लिंटन की कैबिनेट में भारतीय मूल की अमेरिकी नीरा टंडन को देखना चाहेंगे। नीरा टंडन पिछले 14 सालों से हिलेरी क्लिंटन के लिए काम कर रही हैं। इस समय नीरा सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोगेस की प्रमुख हैं। 
विज्ञापन


अगर हिलेरी क्लिंटन अमे‌रिका की राष्ट्रपति बन जाती हैं तो वो पहली महिला अमेरिकी राष्ट्रपति होंगी। हिलेरी के नाम की घोषणा पिछले साल जुलाई, 2015 में बतौर डेमोक्रेटिक प्रत्याशी की गई थी।
विज्ञापन


हिलेरी पहले ही कह चुकी हैं कि महिलाओं के अधिकार मानवाधिकार के तहत आते हैं और उनके मुद्दे चुनावी रैलियों में वो जरूर उठाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें