फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सचमुच हिलेरी क्लिंटन को हो सकती है जेल?

Wed, 16 Mar 2016 04:16 PM IST
बीबीसी/अमेरिका
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल हिलेरी क्लिंटन को जेल हो सकती है? - फोटो : Reuters
विज्ञापन
क्या विदेश मंत्री के रूप में गोपनीय सूचनाओं को ठीक से नहीं संभाल पाने की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल हिलेरी क्लिंटन को जेल हो सकती है? और, अमेरिकी राष्ट्रपति बनने का उनका ख्वाब चूर हो सकता है? यह सवाल एक साल से ज्यादा वक्त से उनके चुनाव प्रचार के दौरान बराबर उठता रहा है। इस मामले में एफबीआई एजेंट आने वाले महीनों में क्लिंटन और उनके पूर्व और मौजूदा सहयोगियों से पूछताछ कर सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि इस बारे में राय बंटी हुई है कि उन पर लगे आरोप अपराध के दायरे में आते हैं या यह सिर्फ दलगत राजनीतिक खींचतान का नतीजा है। विदेश मंत्री रहते हुए हिलेरी क्लिंटन अपने घर में एक निजी सर्वर का इस्तेमाल करती थीं। उनके कुछ ईमेल्स में ऐसी सूचनाएं थीं जो गोपनीय हो सकती थीं।


हालांकि यह साफ नहीं कि जिस समय ये सूचनाएं भेजी गईं तब वो गोपनीय थीं या नहीं? अमेरिका में गोपनीय सूचनाएं उजागर करना अपराध है। सरकारी वकीलों को ये साबित करना है कि गोपनीय सूचनाओं को सार्वजनिक करते समय क्या वो इस बारे में जानती थीं। शुरू में हिलेरी ने अपनी कोई गलती मानने से इनकार किया था, हालांकि बाद में उन्होंने कबूल किया था कि घर में निजी सर्वर का इस्तेमाल उनकी भूल थी।
विज्ञापन


हाल ही में सीआईए के पूर्व प्रमुख डेविड पेट्रियस ने खुद पर लगे इन आरोपों को स्वीकार किया कि उन्होंने गोपनीय सूचनाओं को संभालने में लापरवाही बरती थी। उन पर अपनी जीवनी लेखिका और प्रेमिका पाउला ब्रॉडवेल को गोपनीय सूचनाओं वाली नोटबुक सौंपने के आरोप लगे थे। उन पर जुर्माना लगा और उन्हें प्रोबेशन पर रखा गया- जिसे कुछ लोग बेहद मामूली सजा मानते हैं। दूसरे कई मामलों में गोपनीय सूचनाएं उजागर करने के दोषी लोगों को जेल हो चुकी है। साल 2009 में एक पूर्व सरकारी कॉन्ट्रैक्टर स्टीफन किम को एक रिपोर्टर को गोपनीय जानकारियां देने का दोषी पाए जाने के बाद 13 महीने की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें