फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारवर्ड विश्वविद्यालय में बम की खबर, खाली कराई गई इमारतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के हारवर्ड विश्वविद्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब विश्वविद्यालय में बम होने की खबर मिली।
विज्ञापन


खबर मिलने के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी कैंपस की चार इमारतों को खाली करा दिया गया और उसमें मौजूद छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

रायटर्स के मुताबिक विश्वविद्यालय में बम होने की अपुष्ट सूचना के बाद कैंपस के चार इमारतों को खाली करा दिया गया। हालांकि अबतक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह सूचना विश्वविद्याल को कैसे मिली?
विज्ञापन


फिलहाल सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय में पुलिस और सुरक्षा जांच दल पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में पेरिस में हुए बम धमाकों के बाद पूरी दुनिया में इस्लामिक स्टेट को लेकर भय की स्थिति बनी हुई है।

ऐसे हमलों को लेकर खासकर उन देशों को यह चिंता और भी ज्यादा सता जो इस्लामिक स्टेट के खात्मे के लिए सीरिया और उसके उसके आस पास के इलाकों में हवाई हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें