फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में बंदूकबाजी का बोलबाला, 68 फीसदी अपराध में बंदूक का होता है इस्तेमाल

Wed, 04 Oct 2017 06:22 AM IST
बीबीसी, हिन्दी
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
लास वेगास में एक कंसर्ट के दौरान हुई गोलीबारी में 59 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक घायल हुए हैं। गोलीबारी करने वाले संदिग्ध हमलावर स्टीफन पैडक नामक रिटायर्ड व्यक्ति बताए गए हैं। अमेरिका में नागरिकों के पास हथियार रखने का अधिकार है और इस हमले को भी वहां बंदूक रखने की परंपरा से होने वाले नुकसान से जोड़ कर देखा जा रहा है। हम यहां आपको बता रहे हैं अमेरिका में व्यक्तिगत बंदूकों और क्राइम से वो जुड़ी वो बातें जो इस हमले के बाद जानना अहम हैं।
विज्ञापन


जानें दस बातें
2014 में जब अमेरिका की आबादी लगभग 32 करोड़ थी तब वहां पुलिस और नागरिकों के पास मौजूदा हथियारों की संख्या 37 करोड़ थी।

2014 में अमेरिका में दर्ज किए गए कत्ल के 14,249 मामलों में 68 फीसदी यानी 9,675 मामलों में बंदूकों का इस्तेमाल किया गया था।

उसी साल 59 लाख अपराध हुए थे जिनमें से करीब 10 फीसदी यानी 6 लाख मामलों में बंदूकों का इस्तेमाल किया गया।

अमेरिका में 2014 में 56 फीसदी हमले, 30 फीसदी चोरियां, 39 फीसदी बलात्कार और 65 फीसदी हत्याएं रिपोर्ट की गई थीं।

31 फीसदी अमेरिकी घरों में 2014 के दौरान हथियार पाया गया। ये संख्या 40 सालों में सबसे कम थी।

सरकारी अध्ययन के मुताबिक अमरीका में 17 साल से कम की उम्र के करीब 1,300 बच्चे हर साल बंदूक से घायल होते हैं।

एक साल में बंदूकों से मारे जाने वाले अमरीकी लोगों की दर प्रति एक लाख पर औसतन 10 है।

अमेरिका में करीब 55 लाख निजी हथियारों का उत्पादन किया जाता है, इनमें से 95 फीसदी अमरीकी बाजार में ही बेचे जाते हैं।

अमेरिका के 20 फीसदी बंदूक मालिकों के पास ही 65 फीसदी निजी हथियार हैं।

यहां किसी व्यक्ति से हथियार खरीदने वाले लोगों का न्यायिक रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें