फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को मां ने दिया अनमोल तोहफा, बनी नातिन की जन्मदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बच्चों की खुशी के लिए एक मां कुछ भी कर सकती है और यह साबित किया है अमेरिका की 54 वर्षीय ट्रेसी थॉम्पसन ने।
विज्ञापन


ट्रेसी ने तीन बार गर्भपात की पीड़ा से गुजर चुकी अपनी बेटी की खातिर गर्भधारण किया और उसे संतान का सबसे अनमोल तोहफा दिया।

28 वर्षीय केली और उनके पति आरोन मैककिस्साक पिछले तीन साल से संतान पाने के लिए चिकित्सा के सभी विकल्प अपना चुके थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस दौरान केली का तीन बार गर्भपात भी हुआ।
विज्ञापन

सरोगेसी के जरिये किया गर्भधारण

इतनी कोशिशों के बाद हताश हुई केली को उसकी मां का सहारा मिला और केली की मां ट्रेसी थॉम्पसन ने सरोगेसी के जरिये केली के लिए गर्भधारण किया और अपनी बेटी को एक बेटी का अनमोल तोहफा दिया।

केली ने मां से मिले इस अनमोल तोहफे को लेकर कहा, ‘मेरा मां ने मुझे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा दिया है।’

ट्रेसी ने छह जनवरी को अपनी नातिन को जन्म दिया। उसका नाम ट्रेसी और केली के नाम को जोड़कर ‘केल्सी’ रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें