सीआईए के पूर्व दिग्गज अधिकारी ने जर्मनी के तानाशाह हिटलर की मौत पर सनसनीखेज दावा करके सब को हैरान कर दिया है।
अमेरिका की सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी(CIA) के एजेंट रहे बॉब बेयर ने कहा कि है कि उसके पास इस बात के सबूत हैं कि हिटलर ने अपनी मौत की अफवाह फैलाकर कैनेरी द्वीप समूह चला गया था।
मिरर के अनुसार, दूसरे विश्व यद्ध के अंत में हिटलर ने खबर फैलाई थी कि युद्ध के बंकर में ही उसकी मौत हो गई लेकिन इस बात का सबूत किसी के पास नहीं हैं कि हिटलर ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई थी।
जांच में मिले हिटलर की मौत से जुड़े कागज
सीआईए के पूर्व एजेंट ने कहा है कि अगर हिटलर की मौत पर एफबीआई की रिपोर्ट पर गौर फरमाया गया तो पता चलेगा कि सरकार ने हिटलर के बारे में लोगों को झूठी जानकारी दी थी।
उन्होंने कहा कि वह ऐसा काम कर रहे हैं जिसमें इतिहास के बारे में फिर से सबूत इकट्ठे किए जो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिटलर के बारे में ऐसा इतिहास लिखा गया कि युद्ध के अंत में उसकी मौत हो गई थी लेकिन अगर आप इसके प्रमाणों की गहराई से छानबीन करेंगे तो पता चलेगा कि हिटलर की मौत नहीं हुई थी। बल्कि उसके मौत की झूठी कहानी गढ़ी गई थी।
इतिहास की पड़ताल कर रही बेयर की टीम ने हिटलर से जुड़ी गुप्त सूचनाओं के बारे में 700 पेज इकट्ठा किए हैं। इन पेजों में से एक में लिखा है कि अमेरिकन सेना को जर्मनी में कहीं भी हिटलर का शरीर या उसकी मौत जुड़ा ठोस प्रमाण नहीं मिला।
हिटलर जैसा दिखने वाला शव किसका था?
बेयर ने मीडिया को बताया है कि हिटलर ने अपनी मौत की अफवाह उड़ाने के लिए अपने हमशक्ल का इस्तेमाल किया था। क्योंकि रूस की सेना हिटलर के नाम से जो शव बरामद किया था उसके बारे में कहा गया है कि वह हिटलर की लंबाई से 5 इंच छोटा था और उसकी खोपड़ी भी छोटी थी।
यह भी कहा जा रहा है कि जब दूसरा विश्व युद्ध खत्म हुआ तो जर्मनी से तमाम नाजी साउथ अफ्रीका और अन्य देशों में नई जिंदगी जीने के लिए पलायन कर गए थे।
इसी क्रम में हिटलर के बारे में भी कहा जा रहा है कि हिटलर यू बोट से कैनरी द्वीप समूह से अर्जेंटीना पहंच गया था जहां उसके सेवक और समर्थक फिर से मिल गए थे।