लोकेशन हिस्ट्री ऑफ या बंद होने का मतलब है कि जिन जगहों पर आप जाएंगे, उन्हें स्टोर नहीं किया जाएगा। लेकिन यह सच नहीं है।
लोकेशन हिस्ट्री पॉज होने के बावजूद कुछ गूगल एप्स आपसे पूछे बिना स्वत: हर पल के लोकेशन डाटा स्टोर कर लेंगे। मसलन, जब आप किसी खास जगह पर गूगल के मैप्स एप नहीं भी खोलते हैं तो गूगल उस जगह की एक तस्वीर स्टोर कर लेती है। एंड्रायड फोन पर रोजाना मौसम का अपडेट भी अमूमन आपकी लोकेशन की चुगली कर देता है।
ऐसे सर्च भी डाल देते हैं मुश्किल में
गूगल पर कुछ ऐसे सर्च भी हैं, जिनका लोकेशन से कोई लेना देना नहीं होता। मसलन, ‘चॉकलेट चिप कूकीज’ या ‘किड्स साइंस किट्स’ जैसे सर्च उस जगह पर आपकी मौजूदगी बताने के लिए वर्गफुट की सटीक जानकारी के साथ अक्षांश और देशांतर को आपके गूगल अकाउंट पर सेव कर लेते हैं।