अमरीका के जॉर्जिया में कार के डैशकैमरा के एक वीडियो में पुलिस अधिकारी को काले लोगों को मारने की बात कहते देखा गया। वीडियो में पुलिस अधिकारी ने कहा,' हम केवल काले लोगों को मारते हैं।' दरअसल, घटना अमेरिका के जॉर्जिया की है।
वहां एक वीडियो जारी किया गया जिसमें पुलिस अधिकारी को यह सुनते हुए देखा गया कि वो गोरे लोगों को नहीं मारते हैं। सिर्फ काले लोगों को ही मारते हैं। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया।
पढ़ेंः- तूफान के बाद डाइनिंग रूम में मिला 9 फीट लंबा मगरमच्छ
गौरतलब है कि अमेरिका में काले लोग यह आरोप लगाते रहे हैं कि पुलिस सहित कई विभाग उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हैं। हालांकि, यह खुलासा वीडियो सामने आने के बाद हुआ है।
बता दें कि अमरीका के जॉर्जिया में कार के डैशबोर्ड पर कैमरा लगा हुआ था। एक महिला को कॉब काउंटी पुलिस के लेफ्टिनेंट ग्रेग एबॉट ने तलाशी के लिए रोका। वह महिला घबरा गई थी उसे डर था कि कहीं पुलिसकर्मी उसे मार न दे।
पढ़ेंः- ट्रंप के आर्थिक सलाहकार केन जस्टर बनेंगे भारत में अमेरिकी राजदूत
महिला ने पुलिस लेफ्टिनेंट ग्रेग एबॉट को बताया कि उसने कई ऐसे वीडियो देखें है जिसमें पुलिसकर्मी ने लोगों की जान ली है। इस पर ग्रेग ने महिला से कहा कि आपने जितने भी वीडियो देखे हैं, उसमें किसी गोरे को मारते देखा है क्या? हम सिर्फ काले लोगों को ही मारते हैं। यह सारी बातें महिला की कार के डैशबोर्ड पर लगे कैमरे में कैद हो गई।