फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के चार अमेरिकियों को 'अमेरिका की शान' सम्मान से नवाजा गया

Wed, 29 Jun 2016 05:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुंदर पिचई
विज्ञापन
गूगल के सीईओ सुंदर पिचई समेत भारतीय मूल के चार अमेरिकियों को इस साल के प्रतिष्ठित 'महान अप्रवासी: अमेरिका की शान' सम्मान से नवाजा गया। इनके नाम उन 42 अप्रवासियों की सूची में शामिल हैं जिसको इस सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन


पिचई के अलावा जिन तीन अन्य भारतीय-अमेरिकियों को यह सम्मान दिया गया उनमें पीबीएस न्यूऑवर के एंकर और वरिष्ठ संवाददाता हरि श्रीनिवासन, मैककिन्स्की कंपनी के चेयरमैन विक्रम मलहोत्रा और नेशनल बुक क्रिटिक्स सर्किल के अवॉर्ड विनिंग लेखन भारती मुखर्जी के नाम शामिल हैं।

साल 2016 के लिए संगठन ने कुल 42 लोगों के सम्मानित करने का निर्णय लिया जो दुनिया के करीब 30 देशों की अगुवाई कर रहे हैं। इनके यह सम्मान उनके विशिष्ट क्षेत्रों में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के प्रति जताई निष्ठा

अमेरिका में भारतीयों की धूम
 इन लोगों ने अमेरिका को अपने असराहनीय कार्यों से मजबूती देने का भी काम किया।

इस सम्मान को लेकर कार्नेगी कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष वर्टन ग्रेगोरियन ने कहा, 'ये उन लाखों अप्रवासियों का प्रतिनिधि हैं जो रोजगार, शिक्षा, राजनीति और धर्म, सुरक्षा और परिवार के साथ संगठित होने के लिए यहां आए। वे, सभी अमेरिकियों की तरह ही हैं जिन्होंने इस देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित की है।'

जिन 42 लोगों की इस सम्मान से नवाजा गया है उनमें पाकिस्तान मूल के अमेरिकी शाइजा रिजवी, गिल्डर, गैगनन, हावे एंड कंपनी जैसे नाम शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें