फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला नैंसी रीगन नही रहीं

Mon, 07 Mar 2016 05:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नैंसी रीगन अपने पति रोनाल्ड रीगन के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और अभिनेत्री नैंसी रीगन का रविवार को देहांत हो गया। नैंसी रीगन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की पत्नी थीं और हॉलीवुड में अभिनेत्री थीं। वो आठ साल तक अपने पति के साथ व्हाइट हाऊस में रही थीं।
विज्ञापन


नैंसी अल्माइजर बीमारी से पीड़ित थी। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। इस बात की पुष्टि रीगन प्रेसीडेंशियल लाइब्रेरी के प्रवक्ता ने की। उनकी मृत्यु उनके लॉस एंजिल्स के घर में हुई। नैंसी के सौतेले लड़के माइकल रीगन ने ट्वीट करके कहा कि "अब वो फिर से उस पुरूष के साथ हैं जिनके साथ वो प्यार करती थीं"।

रोनाल्ड रीगन  जोकि रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।  वर्ष 1981 से वर्ष 1989 तक राष्ट्रपति के पद पर थे। माना जाता है कि इस दौरान नैंसी सबसे ज्यादा प्रभावशाली प्रथम महिला के तौर पर रही। अमेरिका के इतिहास में भी इस बात को बड़ी तवज्जों दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें