फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के पूर्व वकील ने कहा- रूस से सौदे को लेकर मैंने कांग्रेस से झूठ बोला

Fri, 30 Nov 2018 02:42 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
michael cohen
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने एक याचिका में कबूल किया है कि 2016 में रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप के कहने पर रूस में रियल एस्टेट सौदे को लेकर उन्होंने कांग्रेस से झूठ बोला था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रंप के "राजनीतिक संदेश" के तहत उन्होंने ये झूठ बोला। याचिका समझौते के मुताबिक अभियोजकों का मानना है कि ट्रंप ने पूरे अभियान में बार-बार जोर दिया कि रूस में उनका कोई व्यापारिक सौदा नहीं है, लेकिन ट्रंप के वकील उनके राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने से हफ्तों पहले ही ट्रंप टावर मॉस्को परियोजना शुरू कर चुके थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की भूमिका की जांच कर रहे विशेष वकील रॉबर्ट मूलर की ओर से दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक कोहेन ने कहा कि उन्होंने प्रस्ताव को लेकर कई मौकों पर ट्रंप के परिवार से चर्चा की। कोहेन ने इस परियोजना के लिये मॉस्को का दौरा करने पर भी विचार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें