प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे पर न्यूयार्क के मेडिसन स्क्वॉयर गार्डन में 28 सितंबर को होने वाले स्वागत समारोह का टाइम्स स्क्वॉयर पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
इस समारोह के सभी टिकट बँट गए हैं। इसका आयोजन अमेरिकन कम्यूनिटी फ़ाउंडेशन (आईएसीएफ) ने किया है। समारोह के 18 हज़ार टिकट मुफ़्त में बांटे गए।
लेकिन जिन इच्छुक लोगों को समारोह का टिकट नहीं मिल पाया है, उन्हें निराशा से बचाने के लिए ख़ास व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने ऐसे लोगों के लिए समारोह का टाइम्स स्क्वॉयर पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है। इसके लिए वहाँ एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी।
आयोजकों का कहना है कि उनके पास टिकटों की लगातार मांग आ रही है। इसे देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।