फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिनों से अमेरिका में हैं नवाज शरीफ के दूत, फिर भी नहीं मिल पा रहे ट्रंप से

Mon, 12 Dec 2016 03:31 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन/इस्लामाबाद
विज्ञापन
नवाज शरीफ के विदेश मामलों के विशेष सहायक सैयद तारिक फतेमी - फोटो : getty
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सप्ताह भर से अमेरिका में रहते हुए भी निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम से नहीं मिल पा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तारिक फातमी अमेरिका में बनने वाली सरकार के अधिकारियों से परिचय मेल मुलाकात के लिए वहां गए हैं, लेकिन वह ट्रंप प्रशासन के संभावित अधिकारियों से अब तक मुलाकात कर पाने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन


पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों को विशेष सलाहकार फातमी ने हालांकि इस बीच निवर्तमान ओबामा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की है। डॉन अखबार के हवाले से बताया गया है कि उन्हें उम्मीद है कि इस सप्ताह के शुरू में वह ट्रंप प्रशासन के कुछ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पाकिस्तानी दूतावास द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन मुलाकातों से विभिन्न मुद्दों पर पाकिस्तान की स्थिति के बारे में बेहतर समझ बनाने में मदद मिली है।

इस बारे में अमेरिका की ओर से एकमात्र टिप्पणी गृह विभाग के उप प्रवक्ता मार्क टोनर की ओर से आया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने फातमी से द्विपक्षीय और कई क्षेत्रीय मसलों पर बातचीत की है। इनमें क्षेत्रीय स्थिरता और आतंकवाद विरोधी सहयोग शामिल हैं। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि पाकिस्तान के साथ अमेरिकी रिश्तों में पैदा हुए तनाव को दूर किया जा सकता है या नहीं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दूतावास के औपचारिक संपर्क के जरिये ट्रंप टीम ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से  टेलीफोन पर ट्रंप से वार्ता करवाने में मदद की थी। लेकिन वह बातचीत तब विवादों में फंस गई जब शरीफ के कार्यालय ने उस बातचीत को सार्वजनिक कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें