फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपब्लिकन सीनेटरों ने किया आगाह, पुतिन के करीबी को विदेश मंत्री बना सकते हैं ट्रंप

Mon, 12 Dec 2016 03:06 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी और इक्सन मोबिल कंपनी के सीईओ रेक्स टिलरसन को विदेश मंत्री बना सकते हैं। हालांकि दो रिपब्लिकन सीनेटरों ने आगाह किया है कि टिलरसन के नामांकन पर गहन जांच हो सकती है क्योंकि तेल कंपनी के सीईओ के रूसी राष्ट्रपति से करीबी संबंध हैं। सीनेट में भी इस फैसले का विरोध हो सकता है।
विज्ञापन


ट्रंप इस हफ्ते के मध्य में औपचारिक एलान करने वाले हैं। अगर 64 वर्षीय टिलरसन को नामित किया जाता है तो अमेरिका के महत्वपूर्ण पद के लिए यह बिल्कुल हैरान कर देने वाला फैसला होगा। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक विदेश मंत्री के दावेदारों की ट्रंप की लिस्ट में टिलरसन का नाम सबसे ऊपर है और इसकी मुख्य वजह रूस समेत दुनिया के कई देशों के नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंधों का होना है।

शनिवार को टिलरसन ने न्यूयॉर्क में ट्रंप से मुलाकात भी की। ट्रंप की टीम का कहना है कि उन्होंने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। हालांकि एक साक्षात्कार में इक्सन मोबिल की तारीफ भावी राष्ट्रपति ने जरूर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें