फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी में फिर गोलीबारी, 14 लोगों को मौत के घाट उतारा 

Sun, 24 Apr 2016 05:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • ओहायो में आठ और जॉर्जिया में दो अलग-अलग घटनाओं में पांच की हत्या 
  • ओहायो और जॉर्जिया में अलग-अलग हुई गोलीबारी की घटना
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एकबार फिर गोलीबारी की घटना  सामने आई है। ओहायो और जॉर्जिया में अलग-अलग हुई गोलीबारी की घटनाओं में 14 लोगों को मौत के घाट उतारा गया है।
विज्ञापन


ओहायो में एक-दूसरे से जुड़े तीन घरों में सात लोग मृत पाए गए, जबकि एक लाश करीब के ही क्षेत्र में पड़ी मिली। शेरिफ चार्ल्स रीडर ने बताया कि मरने वाले सभी आठ लोगों में एक 16 साल का किशोर भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

ओहायो अटॉर्नी जनरल माइक डीवाइन ने बताया कि शवों को देखने के बाद लगता है कि हर मृतक के सिर पर गोली मारी गई है। शुरुआती जांच में मृतकों में से किसी के भी खुदकुशी करने की आशंका सामने नहीं आई है। डीवाइन ने कहा कि गोलीबारी करने वाले अभी भी जीवित हैं और फिलहाल हमें पता नहीं कि वे लोग कहां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रीडर ने बताया कि इस जानलेवा हमले में चार दिन का एक नवजात, छह महीने का और एक तीन साल का बच्चा सुरक्षित बच गए हैं।  पुलिस ने अभी गोलीबारी
के पीछे की वजह नहीं बताई है। दूसरी तरफ, जॉर्जिया में दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोग मृत पाए गए। कोलंबिया काउंटी के शेरिफ कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। स्थानीय पुलिस ने आशंका जताई कि दो अलग-अलग गोलीबारी में हुई ये पांच मौतें एक-दूसरे से जुड़ी हैं। बता दें कि अमेरिका में हर साल गोलीबारी की घटनाओं में 30 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें