फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक और गूगल मुख्यालयों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

Sun, 24 Apr 2016 04:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट में दी गई चेतावनी
  • मौसम वैज्ञानिकों ने एक चेतावनी दी है
विज्ञापन
बाढ़ - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बने ग्लोबल वार्मिंग का असर अब फेसबुक और गूगल के मुख्यालयों पर भी पड़ रहा है। अमेरिका की सिलिकॉन वैली में स्थित गूगल और फेसबुक के मुख्यालयों पर ग्लोबल वार्मिंग की वजह से आई बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है।अखबार द गार्जियन की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौसम वैज्ञानिकों ने एक चेतावनी दी है कि अमेरिका के तटवर्ती शहर सैन फ्रांसिस्को के समुद्री क्षेत्र में ग्लोबल वार्मिंग की वजह से जलस्तर बढ़ रहा है। जिससे समुद्र का स्तर बढ़ सकता है।

इससे तटीय इलाकों में बने मुख्यालयों की संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचने का खतरा है। कहा जा रहा है कि सबसे ज्यादा खतरा फेसबुक के नए परिसर को है। बताया जा रहा है कि अंटार्कटिक पर बर्फ पिघलने से इन कंपनियों को खतरा है। करीब 100 अरब डॉलर की संपत्ति के नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें