फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफबीआई ने की हिलेरी क्लिंटन से पूछताछ

Sun, 03 Jul 2016 02:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल हिलेरी क्लिंटन - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिका की विदेश मंत्री रहते हुए निजी ई-मेल सर्वर का इस्तेमाल करने के मामले में शनिवार को एफबीआई ने हिलेरी क्लिंटन से करीब साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की। वैसे, हिलेरी की चुनावी टीम ने वाशिंगटन डीसी स्थित एफबीआई के मुख्यालय में हुई इस पूछताछ को ‘स्वैच्छिक इंटरव्यू’ बताया है।
विज्ञापन


टीम का कहना है कि क्लिंटन खुद पूछताछ के लिए गई थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के प्रवक्ता निक मेरिल ने कहा ‘क्लिंटन ने विदेश मंत्री पद पर रहने के दौरान अपनी ई-मेल व्यवस्था को लेकर आज सुबह स्वैच्छिक इंटरव्यू दिया।

वह जांच को निष्कर्ष तक पहुंचाने में न्याय विभाग का सहयोग कर खुश हैं। जांच प्रक्रिया का सम्मान करते हुए वह इस इंटरव्यू पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी।’प्रवक्ता के ‘स्वैच्छिक’शब्द का इस्तेमाल करने से साफ है कि इस पूछताछ के लिए क्लिंटन को समन जारी नहीं हुआ था।
विज्ञापन


दरअसल एफबीआई इस बात की जांच कर रही है कि विदेश मंत्री पद पर रहने के दौरान हिलेरी क्लिंटन और उनके सहयोगियों ने निजी ई-मेल सर्वर का इस्तेमाल कर कोई गोपनीय सूचना संभालने में लापरवाही तो नहीं बरती। हालांकि क्लिंटन ने अपने निजी ई-मेल में गोपनीय जानकारी भेजने से इनकार किया है। न्याय विभाग इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या ऐसा करना अपराध है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें