फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US में भारतीय इंजीनियर की हत्याः हेट क्राइम के तौर पर FBI कर रही जांच

Thu, 02 Mar 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका के कंसास शहर में पूर्व नौसैन्यकर्मी द्वारा दो भारतीय अप्रवासियों पर की गई गोलीबारी की घटना की जांच फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) घृणा अपराध के तौर पर कर रही है। इस गोलीबारी में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की मौत हो गई थी और उनके साथी अलोक मदासानी घायल हो गए थे। अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने मंगलवार को कहा कि श्वेत व्यक्ति ने दो भारतीयों पर गोलीबारी करने से पहले उनपर जातीय टिप्पणी की थी और उनके इमिग्रेशन स्टेटस पर सवाल उठाया था।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने बताया, 'संदिग्ध एडम डब्ल्यू प्यूरिंटन कंसास के बार में मौजूद था, जहां वह इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला और अलोक मदासानी से उलझने लगा, उसने दोनों भारतीयों से कहा कि उनका अमेरिका से कोई संबंध नहीं है।

प्यूरिंटन की हरकतों से परेशान होकर उसे बार से निकाल लिया दिया गया। प्यूरिंटन को जब बार से बाहर निकाला गया तो वह बाहर जाकर बैठ गया और थोड़ी देर बाद लौटकर उसने श्रीनिवास कुचिभोटला और अलोक मदासानी को गोली मार दी। दो भारतीयों को बचाने के प्रयास में इयान ग्रीलोट नाम का एक अमेरिकी शख्स भी घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यूरिंटन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

- फोटो : ANI
इस मामले में प्यूरिंटन के खिलाफ सोच-समझकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कंसान शहर की एफबीआई डिवीडन ने कहा कि संघीय एजेंसी गोलीबारी की घटना की जांच घृणा अपराध के तौर पर भी कर रही है।

अमेरिका में अप्रवासियों पर हमला कोई नई बात नहीं है। हालांकि कंसास की घटना में भारतीयों पर की गई गोलीबारी ने एक बार फिर अमेरिका में रह रहे अप्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। इस घटना को अमेरिका में बढ़ते श्वेत राष्ट्रवाद और नस्लीय अल्पसंख्यकों के साथ अप्रवासियों के प्रति नफरत में बढ़ोतरी के तौर पर देखा जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें