अमेरिका के टेक्सास प्रांत में तीन साल की भारतीय लड़की को उसके पालक पिता (फॉस्टर फादर) ने दूध नहीं पीने पर रात में घर से बाहर पेड़ के नीचे खड़े होने की सजा दी और इसके बाद से यह लड़की लापता हो गई।
शेरिन मैथ्यूज को दो साल पहले वेस्ले मैथ्यूज ने भारत के एक बाल गृह से गोद लिया था। समाचार चैनल ‘एनबीसी’ के अनुसार शेरिन शनिवार की सुबह तीन बजे से नहीं दिखी। अधिकारी केविन परलिच ने बताया कि वेस्ले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और 2.50 लाख डॉलर के मुचलके पर जमानत दे दी गई।
शेरिन को उसके पिता ने रात के समय दूध पीने को कहा, लेकिन उसने पूरा दूध नहीं पिया। इसके बाद पिता ने उसे घर से बाहर खड़ा रहने की सजा दी। उसे घर से बाहर खड़ा करने के करीब 15 मिनट बाद जब पिता ने बाहर देखा तो वह वहां नहीं थी।
ये भी पढ़ेंः अमेरिकाः हजारों डॉलर कैश के साथ कार में मिली बच्ची
पुलिस ने कहा कि पिता ने करीब पांच घंटे तक पुलिस को यह जानकारी नहीं दी कि उनकी बेटी लापता है। मामले को रिपोर्ट करने में देरी निश्चित रूप से हमारे लिए चिंता का विषय है।’ पुलिस ने बताया कि लड़की ठीक से बोल नहीं सकती है।