बेटी के कातिल को हंसते देख मारने दौड़ पड़ा लड़की का बाप
खूंखार अपराधी को तीन औरतों के कत्ल के जुर्म में कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई। उनमें से एक लड़की का बाप कोर्ट में मौजूद था लेकिन सजा सुनाए जाने से पहले लड़की के पिता को जोर से गुस्सा आया और कोर्टरूम में ही दौड़ पड़ा उसे मारने को।
दरअसल मामला अमेरिका के ओहियो के एक कोर्टरूम का है। सीरियल किलर माइकल मेडिसन नाम के इस अपराधी ने तीन औरतों का कत्ल किया था। जिसके बाद औहियो कोर्ट ने इसे सजा-ए-मौत दी, लेकिन सजा सुनाए जाने से पहले मृतक लड़की शिरेल्डा टेरी का पिता वान टेरी कोर्ट में था जैसे ही पिता की नजर उस कातिल पर पड़ी तो वह मुस्कुरा रहा था।
लड़की का बाप खुद पर कंट्रोल नहीं रख सका और कातिल को मारने के लिए झपट्टा मार दिया वो तो खैर हो कि वहां पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे रोंक लिया। मेडिसन को तीन लड़कियों की सिलसिलेवार हत्या के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। मेडिसन ने इन तीनों लड़कियों की रेप के बाद हत्या कर दी।
वान टेरी की सोन्या रिचर्डसन ने बताया कि बेटी की मौत के बाद मेरा भाई बहुत व्याकुल था। मेरा परिवार सदमें में है और वो कातिल वहां बैठा मुस्कुरा रहा है। अपराधी माइकल मेडिसन को पिछले महीने तीन औरतों टेरी, एंजेला डस्किन्स 38, शेतिशा शीलेय 28, की रेप के बाद दत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
मेडिसन ने इन तीनों औरतों के शवों को कचरा बैग में भरकर ईस्ट इन्क्लेव के अपने अपार्टमेंट के पास फेंक दिया था। लड़की के पिता टेरी के मुताबिक अगर वो आज ही मर जाता तो ठीक रहता लेकिन मुझे लगता है उसे मौत की सजा होने में 10 से भी अधिक साल लग सकते हैं।