फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलेरी चोर हैं उन्हें जेल भेज देना चाहिए: ट्रंप 

Sat, 04 Jun 2016 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • पूर्व विदेश मंत्री पर निजी ईमेल का इस्तेमाल करने को लेकर ट्रंप ने बोला हमला 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : REUTERS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी के प्रबल रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक हिलेरी क्लिंटन पर तीखा हमला बोला है। ट्रंप ने हिलेरी के विदेश मंत्री रहने के दौरान निजी ईमेल का इस्तेमाल करने को लेकर कहा कि वह एक चोर हैं और उन्हें ऐसा करने के लिए जेल में डाल दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कैलिफोर्निया में अपने समर्थकों की एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने हिलेरी को कमजोर दावेदार बताया। कैलिफोर्निया में आगामी मंगलवार को प्राइमरी चुनाव होने हैं। वैसे तो ट्रंप उम्मीदवारी हासिल करने के लिए जरूरी डेलिगेशन का समर्थन हासिल कर चुके हैं, लेकिन वह कैलिफोर्निया में भी अपना सिक्का जमाना चाहते हैं।

कैलिफोर्निया डेमोक्रेटिक का गढ़ माना जाता है। ऐसे में यहां हिलेरी ट्रंप के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं। हालांकि ट्रंप ने दावा किया है कि वह यहां भी जीत हासिल कर लेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें