फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराक ओबामा, हिलेरी क्लिंटन को पार्सल बम भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार, ट्रंप का है फैन

Sat, 27 Oct 2018 10:04 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एफबीआई
विज्ञापन

अमेरिका के वर्तमान एवं पूर्व अधिकारियों को विस्फोटक वाले पैकेट भेजे जाने के सिलसिले में अमेरिकी अधिकारियों ने फ्लोरिडा के एक व्यक्ति पर संघीय अपराधों के पांच आरोप लगाए हैं। यह शख्स राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फैन है। उसे एक हफ्ते तक चली जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


56 साल के सीजर सयोक को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन समेत कम से कम 10 मौजूदा और पूर्व अधिकारियों को विस्फोटक वाले पैकेट भेजने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस और अरबपति डेमोक्रेट टॉम स्टेयर को भी विस्फोटक बम भेजे हैं। जिसके बाद इन बमों की संख्या 14 पर पहुंच गई।

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल जेफ सेशन्स ने टीवी पर प्रसारित एक सामाचार सम्मेलन में कहा, 'सयोक पर आज पांच संघीय अपराधों के आरोप लगाए गए- इनमें विस्फोटक को एक राज्य से दूसरे राज्य भेजना, विस्फोटकों को अवैध तरीक से मेल करना, पूर्व राष्ट्रपतियों एवं अन्य व्यक्तियों को डराने-धमकाने, धमकी भरा अंतरराज्यीय संवाद और वर्तमान एवं पूर्व संघीय अधिकारियों पर हमला करने जैसे आरोप शामिल हैं।' सयोक का आपराधिक इतिहास रहा है और इन आरोपों के लिए उसे 58 साल की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें