फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजर्स को मिलेगा नया प्राइवेसी ऑप्शन, 5.5 फीसदी चढ़े फेसबुक के शेयर

Fri, 13 Apr 2018 02:42 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

डाटा लीक मामले में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को अमेरिकी सीनेट और प्रतिनिधि सभा के सवालों का सामना करना पड़ा। फेसबुक की निजता मामले पर मंगलवार और बुधवार को 5-5 घंटे हुई सुनवाई में जुकरबर्ग ने निजता की सुरक्षा पर कानून को समर्थन का वादा नहीं किया। उन्होंने सीनेट के सामने कहा कि फेसबुक उनका डेटा भी लेता है जो फेसबुक के रजिस्टर्ड यूजर नहीं हैं लेकिन इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। उनका कहना था कि ऐसा सुरक्षा कारणों के चलते किया जाता है।

विज्ञापन


जुकरबर्ग ने कहा कि डाटा डिलीट करने के लिए लोगों को पहले फेसबुक पर लॉगइन करना होगा। सुनवाई के दौरान डेमोक्रेटिक सांसद बेन लुजान ने जुकरबर्ग से कहा कि 'आप कहते हैं कि डाटा पर यूजर का कंट्रोल है पर आप तो उनका डाटा भी ले रहे हैं जो फेसबुक इस्तेमाल नहीं करते।' इस पर जुकरबर्ग ने कहा कि डाटा पर यूजर का कंट्रोल है, जिन 8.7 करोड़ लोगों का डाटा लीक हुआ, उनमें मेरा डाटा भी शामिल था। इसके बाद उनसे सांसद फ्रैंक पैलोन ने सवाल किया जब डाटा पर फेसबुक का ही कंट्रोल नहीं है तो यूजर का कैसे होगा। सांसद के इस सवाल के जवाब में जुकरबर्ग बोले अभी नहीं मालूम, बाद में बताउंगा। 

इसके बाद उनसे डेमोक्रेट सांसद डेबी डिंगल ने पूछा कि आप कंपनी के सीईओ हैं फिर भी आपको महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी नहीं है। तो जुकरबर्ग बोले अभी नहीं मालूम, मेरे पास जवाब नहीं है, बाद में बताऊंगा। बता दें टेक साइट्स की खबरों के मुताबिक फेसबुक एक्टिव यूजर्स के मेल इनबॉक्स और कॉन्टेक्ट लिस्ट से दूसरों की सूचनाएं लेता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मिलेगा नया प्राइवेसी ऑपशन

- फोटो : ANI
5.5 फीसदी चढ़े फेसबुक के शेयर

सांसदों के सामने जुकरबर्ग की यह पहली पेशी थी लेकिन उन्होंने सबके सवालों का पूरी हिम्मत से समना किया। जिसका सीधा असर उनके शेयरों पर भी देखने को मिला। फेसबुक के शेयर दो दिनों में 5.5 फीसदी चढ़ गए जिससे जुकरबर्ग की नेट ग्रोथ में 20,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।  

यूजर्स को मिलेगा नया प्राइवेसी ऑप्शन

जुकरबर्ग ने कहा कि मई से सभी यूजर्स को नए प्राइवेसी ऑप्शन का विकल्प मिलेगा। कैंब्रिज एनालिटिका के अलावा जिन एप्स को डाटा लीक हुआ है उनकी ऑडिट करने में कई महीने लगेंगे। हालांकि मंगलवार को सीनेटरों के सामने पेशी के दौरान जुकरबर्ग ने जोक्स भी सुनाए थे लेकिन दूसरे दिन प्रतिनिधि सभा के सामने उन्होंने ऐसा करने से परहेज किया। बुधवार को वह सिर्फ मुस्कुराते रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें