फाइल फोटोः डोनाल्ड ट्रंप लगातार विवादों में रहे हैं।
- फोटो : Getty Images
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन पर निशाना साधते हुए रूस से मदद मांगी है। डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि रूस हिलेरी क्लिंटन के गायब 30,000 ईमेल का पता लगाएं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'रूस, मैं उम्मीद करता हूं कि तुम 30,000 गायब ईमेल्स का पता लगाओगे।' इसके बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप पर हमला तेज कर दिया। डेमोक्रेट्स का कहना है कि डोनाल्ड का यह कदम विदेशी ताकत को अमेरिका की जासूसी के लिए मंजूरी देने जैसा है।
8 नवंबर को अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का सामना करने जा रही हिलेरी क्लिंटन ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया।