फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री बैन कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

Wed, 25 Jan 2017 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में मुस्लिम देशों से आने वाले लोगों और शरणार्थियों पर नकेल कसने वाले हैं। ट्रंप अमेरिका में मुस्लिम देशों को शरणर्थियों की एंट्री बैन कर सकते हैं, साथ ही अमेरिका में मुस्लिम देशों के वीजा धारकों के वीजा भी रद्द किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ समय के लिए ऐसा किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को ट्रंप इस बारे में फैसला ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सीरिया, इराक, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के लोगों के वीजा रद्द किए जा सकते हैं।

ट्रंप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसके संबंध में ट्वीट भी किया गया। ट्वीट में कहा गया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कल एक बड़ा फैसला लेने का दिन है। कई दूसरे कामों की तरह हम एक दीवार भी खड़ी करेंगे। बता दें कि ट्रंप मेक्सिको से सटी अमेरिकी सीमा पर सुरक्षा की दीवार बनाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

  @realDonaldTrump Glad you fixed the typo. pic.twitter.com/dcpt3DnCnj — Kris Sanchez (@KrisSanchez) January 25, 2017
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रंप नीति से अमेरिका को फायदा होगा या नुकसान?

मौजूदा प्रस्ताव के मुताबिक शरणार्थियों के लिए 4 महीने अमेरिका में बिताने का प्रावधान रखा गया है। वहीं, कुछ मुस्लिम देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री वाला बैन लगाया गया है। 

मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने से गैरकानूनी तरीक से अमेरिका में होने वाली घुसपैठ पर लगाम लगेगी। ऐसी बात कही जा रही है।

बराक ओबामा प्रशासन का हिस्सा रहे स्टीफन लेगमस्काई ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति शरणार्थियों और वीजा संबंधी फैसले लेना का अधिकार रखता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें