फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने किया नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के निदेशक को बर्खास्त

Thu, 03 Aug 2017 11:25 AM IST
एजेंसी/ भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में चल रही उठापटक के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक शीर्ष खुफिया निदेशक और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोगी एजरा कोहेन वाटनिक को बर्खास्त कर दिया है। 
विज्ञापन


बुधवार को व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘जनरल मैकमास्टर एनएससी के खुफिया निदेशालय के तहत एजरा कोहेन के नेतृत्व में अंजाम दिए गए अच्छे कार्यों की सराहना करते हैं। उन्होंने इस बार संकल्प लिया है कि इस काम को आगे ले जाने के लिए कुछ अलग किस्म के अनुभव उपयुक्त रहेंगे।’

ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच आर मैकमास्टर कोहेन-वाटनिक को मार्च में उस समय हटाने वाले थे, जब उन्हें लेकर चिंताएं जाहिर की गई थीं। लेकिन कोहेन-वाटनिक ने ट्रंप के शीर्ष सलाहकारों स्टीव बैनन और जेयर्ड कुशनेर से अपील की थी कि वे हस्तक्षेप करके उनकी नौकरी बचाएं।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कोहेन-वाटनिक को दिए जाने वाले नए प्रभार की विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा, ‘जनरल मैकमास्टर इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि एजरा प्रशासन में राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी एक अन्य स्थिति में रहते हुए अहम योगदान कर सकेंगे।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें