फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अमेरिकी संविधान, देश के लिए बताया 'बुरा'

Mon, 01 May 2017 10:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
trump
विज्ञापन
लोकतांत्रिक तरीके से अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक कई विवादों में मीडिया के निशाने पर आ चुके हैं। हाल ही में अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे करने के बाद ट्रंप ने हैरिसबर्ग की रैली में मीडिया की भी जमकर आलोचना की थी। इसके बाद अब उन्होंने अमेरिकी संविधान को बुरा बताया है।
विज्ञापन


फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू के दौरान रिपब्लिकन नेता ने अमेरिकी संविधान का 'प्राचीन' बताते हुए कहा कि यह देश के लिए बुरा है। ट्रंप को इसका खामियाजा अपने यात्रा प्रतिबंध के फैसले पर भुगतना पड़ा था, जहां उन्होंने 7 मुस्लिम देशों के लोगों के अमेरिका आने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद अमेरिकी कोर्ट के फैसले ने उन्हें नया कानून लाने पर मजबूर किया। इसके अलावा उन्हें हेल्थकेयर बिल पर भी मुंह की खानी पड़ी थी।
विज्ञापन

अपनों ने ही किया निराश: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : SE
राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ट्रंप की लोकप्रियता में भी काफी गिरावट आई है। ट्रंप ने अपने इंटरव्यू में कहा कि शानदार संबंध होने के बावजूद वो अपने ही पार्टी के साथी रिपब्लिकन सांसदों से 'निराश' हैं। तमाम निशाओं के बावजूद ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने 100 दिनों अमेरिकी जनता के लिए वादों को पूरा किया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "100 दिन पहले मैने शपथ ली थी। हमने प्रण लिया था कि राजनैतिक शक्ति एक पार्टी से दूसरी पार्टी को ट्रांसफर नहीं होगाी, बल्कि ताकस वॉशिंगटन से फिर अमेरिकी जनता को दी जाएगी। हम हर विभाग में जनता के लिए समर्पित हैं। घट रहे मिडल क्लास, खुले बॉर्डर और नौकरियों के छंटनी के बीच, दशकों में ऐसी सरकार आई है जो अमेरिकी जनता के लिए काम कर रही है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें