अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर जवाब दिया है। एक साल पहले अमेरिका चुनाव कैंपेन के दौरान उन पर यौन शोषण के आरोप लगे थे और एक रिकार्डिंग सामने आयी थी जिसमें उन्होंने महिलाओं के बारे में कुछ दावे किये थे। शनिवार को ट्रंप ने कहा कि वह मीडिया मुगल हार्वे वेंस्टन के आरोपों से आश्चर्यचकित नहीं हैं। उन्हें इन आरोपों से किसी भी तरह की हैरानी नहीं हुई।
पढ़ें: 10 ट्रंप भी परमाणु समझौते को वापस नहीं ले सकते : ईरानी राष्ट्रपति
ऑस्कर जीतने वाली फिल्म के प्रोड्यूसर ने कहा कि वह अपनी कंपनी से छुट्टियां ले रहे थे और मेडिकल मदद मांग रहे थे, कुछ समय बाद न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट पेश कर दी कि एक महिला ने यौन शोषण और अनचाहे तरीके से छूने का आरोप लगाया है। मैं हार्वे वेंस्टन को काफी समय से जानता हूं, मैं इन सब से आश्चर्यचकित नहीं हूं। ट्रंप ने ये बातें व्हाइट हाउस में कहीं।
पढ़ें: अमेरिका के राष्ट्रपति बोले- ये तूफान से पहले का सन्नाटा है
आपको बता दें कि ट्रंप को उस वक्त विवादों का सामना करना पड़ा था जब 2005 में एक रिकार्डिंग सामने आयी जिसमें उन्होंने एक शादीशुदा महिला से अभद्र तरीके से बात की और फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश की। एक रिपोर्टर ने बताया कि इस रिकार्डिंग को एक साल पहले रिलीज किया गया था।