राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांसजेंडर छात्रों को संरक्षण देने वाले उस नियम को रद कर दिया है जिसके तहत उन्हें अमेरिका में लैंगिक पहचान के तहत अलग शौचालय निर्माण के निर्देश ओबामा प्रशासन ने स्कूलों को दिए थे। ट्रंप के शिक्षा मंत्री ने इस फैसले को खारिज करते हुए ट्रांसजेंडरों को शौचालय और लॉकर कक्ष के अलग इस्तेमाल की अनुमति खत्म कर दी है।
ओबामा ने गैर भेदभाव कानून की आवश्यक्ता जताते हुए स्कूलों में ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए उनकी रुचि के मुताबिक अलग से शौचालय बनाने की अनुमति दी थी। इसे अमेरिकी न्याय व शिक्षा मंत्रालय ने अपने संयुक्त पत्र में रद कर दिया है। बताया गया कि यह निर्देश महत्वपूर्ण रूप से और मनमाने ढंग से दिए गए थे।
इनमें राज्यों की प्राथमिक भूमिका के लिए न तो कोई सम्मान था और न ही स्थानीय स्कूलों में शिक्षा नीति स्थापित करने की छूट। अमेरिकी शिक्षामंत्री बेट्सी देवोस ने कहा कि ओबामा प्रशासन द्वारा जारी किए गए इस निर्देश ने कई कानूनी सवालों को भी जन्म दिया है।