फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने रूस पर दिए बयान से मारी पलटी, अमेरिकी चुनाव में रूसी दखल पर एफबीआई के दावे को बताया सही

Wed, 18 Jul 2018 05:28 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में रिपब्लिकन सांसदों, खुद के सलाहकारों और फॉक्स न्यूज पर अमेरिकी राष्ट्रपति के सहयोगियों के असंतोष के बढ़ते दबाव के बाद ट्रंप ने अचानक रूस पर दिए अपने बयान से पलटी मार ली। 
विज्ञापन


ट्रंप ने दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ एक प्रेसवार्ता में वे गलत बोल गए थे। अब उनका कहना है कि वह रूस द्वारा 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में हस्तक्षेप के अमेरिका की खुफिया एजेंसी के दावे को सही मानते हैं।

ट्रंप ने कहा कि मैंने प्रेसवार्ता की ट्रांस्क्रिप्ट पढ़ी, तो लगा कि मुझे सफाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा, ट्रांस्क्रिप्ट के तहत मुझे ‘क्यों नहीं किया होगा’ बोलना था, लेकिन मैंने गलती से ‘क्यों किया होगा’ कह दिया। इसके साथ ही ट्रंप ने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के दावे पर पूरी तरह से भरोसा जताते हुए कहा, ‘सोमवार को दिए उनके बयान का अर्थ था कि उन्हें रूस द्वारा हस्तक्षेप नहीं करने का कोई कारण नजर नहीं आता है।’ ट्रंप ने 2016 के चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच को अमेरिका के लिए त्रासदी बताते हुए एफबीआई को झूठा ठहराने तक की कोशिश की थी।
विज्ञापन


फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में शिखर वार्ता के बाद ट्रंप द्वारा जब अमेरिका विरोधी नेता पुतिन को क्लीनचिट देते हुए एफबीआई को गलत ठहराया गया तो इसकी अमेरिका में तीखी प्रतिक्रिया हुई। अमेरिकी नेताओं और यहां तक कि ट्रंप की ही पार्टी के रिपब्लिकन नेताओं ने इस टिप्पणी को शर्मनाक तक करार दिया। 

ट्रंप ने संयुक्त प्रेसवार्ता के बाद यह तक ट्वीट किया कि रूस के साथ खराब संबंधों की वजह अमेरिकी मूर्खता और बेवकूफी है। रूस ने इस ट्वीट को लाइक कर जब सहमति जताई तो अमेरिकी मीडिया ने ट्रंप की इस हरकत को देशद्रोह जैसा ठहराया।

प्रेसवार्ता में ट्रंप की टिप्पणी

द्विपक्षीय बातचीत के बाद दोनों नेताओं की संयुक्त प्रेसवार्ता में पुतिन ने कहा, मैं चाहता था कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनें, लेकिन रूस ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में कभी दखल नहीं दिया। इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन सही हैं और अमेरिका का इस मामले में बेवकूफी भरा रवैया रहा है।

अब इस तरह मारी पलटी

अपने बयान पर चौतरफा घिरने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सफाई दी, सोमवार को दिए मेरे बयान का मतलब था कि अमेरिका के चुनाव में रूस के दखल देने की कोई वजह नजर नहीं आती। हालांकि, मैं मानता हूं कि खुफिया एजेंसी के दावे सही हैं, लेकिन रूस के दखल से चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें