अमेरिका में अफगानिस्तान के राजदूत ने कहा कि हिंदू और सिख अफगानिस्तान के मूल निवासी हैं न कि भारत से आए प्रवासी। राजदूत ने यह बात हाल में जलालाबाद में हुए आतंकी हमले में मारे गए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए आयोजित एक स्मृति सभा में कही। उन्होंने कहा कि कई लोगों का मानना है कि अल्पसंख्यक हिंदू और सिख भारत से आए प्रवासी हैं। लेकिन वास्तविकता में अफगानिस्तान के हिंदू और सिख वहां के मूल निवासी हैं।
बता दें कि जलालाबाद में एक जुलाई को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात करने जा रहे सिखों और हिंदुओं के काफिले को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमला किया गया था। इस हमले में कम से कम 19 लोग मारे गए थे।