फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की नीति से होगा अमेरिकी टूरिज्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान

Tue, 13 Jun 2017 05:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
donald trump
विज्ञापन
अमेरिकी प्रशासन द्वारा दूसरे देश के सैलानियों के लिए अमेरिका में लगाए गए ट्रैवल बैन से देश की टूरिज्म इंडस्ट्री को बेहद नुकसान हो रहा है। ट्रंप लगातार ट्वीट के जरिए अपने इस फैसले को सही जताने की कोशिशों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार रात को अपने ट्विटर अकांउट पर लिखा, "यह ठीक है, हमें कुछ खतरनाक देशों के लिए ट्रैवल बैन रखना चाहिए।" People, the lawyers and the courts can call it whatever they want, but I am calling it what we need and what it is, a TRAVEL BAN! — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 5, 2017
इसके बाद आतंकवादी हमलों के मुद्दे पर लंदन के मेयर के साथ ट्विटर पर उनकी बहस हुई। 

फॉरवर्ड केज के प्रवक्ता डेविड तर्श ने कहा कि राजनीति यात्रा को प्रभावित करती है।
एक शोध के अनुसार अमेरिका में एक दिन में 16 मिलियन एयर टिकट बुक होते हैं। ट्रंप की लफ्फाजी भरी बातें और उनकी विदेशी नीति टूरिस्ट को यह अहसास कराती है कि अमेरिका टूरिज्म के लिए अपने दरवाजे बंद कर रहा है।
विज्ञापन

मामले में जानकारों का कहना है कि यह एक बड़ी समस्या है क्योंकि विदेशी पर्यटक हर साल यहां आकर अरबों डॉलर खर्च करते हैं।


ग्लोबल बिजनेस ट्रैवल एसोसिएशन के अनुमान के मुताबिक 2017 में अमेरिकी टूरिज्म उद्योग को 1.3 अरब डॉलर का नुकसान होगा। 
विदेशी पर्यटक अमेरिका आकर होटल, भोजन, किराये की कारों और शॉपिंग में अपना पैसा खर्च करते हैं। इसके अलावा इस बैन की वजह से 4,200 से अधिक नौकरियां खत्म हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें