फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने भारतवंशी को महत्वपूर्ण पद पर किया नामित

Thu, 09 Mar 2017 04:07 AM IST
amarujala.com {Presented by : अकरम}
विज्ञापन
अजीत पै - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय संचार आयोग (एफसीसी) में भारतवंशी अजीत पै को दूसरे कार्यकाल के लिए नामित किया है। राष्ट्रपति बनने के फौरन बाद ट्रंप ने पै को संघीय संचार आयोग का कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया था। इससे पहले वह एफसीसी के कमिश्नर थे। पै समेत कई अन्य लोगों की नियुक्ति की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘ये समर्पित लोग मेरा और प्रशासन के अन्य लोगों का सहयोग करेंगे। हम मिलकर अमेरिका को दोबारा महान बनाएंगे। टीम में इन लोगों के शामिल होने पर मुझे खुशी हो रही है।’ 
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पै को नामित किया था और मई 2012 में सीनेट की मंजूरी मिली थी। पै के माता-पिता भारत से आकर अमेरिका में बसे थे जबकि वह कंसास में पले बढे़े। संसदीय समिति के समक्ष बुधवार को पै ने कहा कि संघीय संचार आयोग के चेयरमैन के तौर पर अपनी नई भूमिका में वह सभी अमेरिकियों को डिजिटल अवसर मुहैया कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक अवसरों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट या ब्रॉडबैंड तक पहुंच होना महत्वपूर्ण है लेकिन देश के कई हिस्सों में अब भी ब्रॉडबैंड नहीं पहुंचा है। 
 
विज्ञापन

एच1बी वीजा प्रणाली में सुधार कर सकते हैं ट्रंप

फाइल फोटो
दुनियाभर की प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए अमेरिका का एच1बी वर्क वीजा और रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड की श्रेणियों में सुधार किया जा सकता है। भारतीयों में यह वीजा काफी लोकप्रिय है। राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी एक प्रभावशाली सीनेटर ने बुधवार को यह संकेत दिए। अरकंसास से रिपब्लिकन सीनेटर टॉम कॉटन ने मंगलवार को ट्रंप से मुलाकात की थी। 

एक दिन बाद उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रणाली से दुनियाभर की प्रतिभाओं को आकर्षित नहीं किया जा सकता इसलिए इसमें सुधार की जरूरत है और राष्ट्रपति इसकी योजना बना रहे हैं। कॉटन ने कहा, ‘मेरे विचार से अस्थायी एच1बी वीजा ही नहीं स्थायी ग्रीन कार्ड जैसे ईबी1, ईबी2 के बारे में भी राष्ट्रपति सोच रहे हैं और दुनिया के बेहतरीन लोगों को इसका लाभ पहुंचाना चाहते हैं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें