अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के गंभीर आरोपों के बाद ट्रंप के वकील ने माफी की मांग की है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील ने पॉर्न स्टार डेनियल्स को 'सीज एण्ड डीसिस्ट' लेटर भेजा है।
आपको बता दें कि डेनियल्स ने हालही में एक टीवी पर दिये 60 मिनट के इंटरव्यू में अपने और ट्रंप के सेक्सुअल संबंधों के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बेटी के सामने उन्हें मारने की धमकी दिलवाई। इस मामले में ट्रंप के वकील ने डेनियल्स से माफी मांगने के लिए कहा है।
आपको बता दें कि डेनियल्स ने कहा था कि 2006 में ट्रंप ने अपने सुइट में उनके साथ सेक्स किया था। जब उन्होंने इस कहानी को 2011 में 15 हजार डॉलर में एक मैगजीन को बेचने का निश्चय किया तब ट्रंप ने उन्हें बेटी के सामने जान के मारने की धमकी दिलवाई।
डेनियल्स ने बताया कि वह एक पार्किंग स्लॉट में अपनी बेटी के साथ फिटनेस क्लास में जाने के लिए खड़ी थीं तभी एक शख्स तेजी से उनकी ओर बढ़ा। उस शख्स ने कहा कि ट्रंप को अकेला छोड़ दो और उस स्टोरी को भूल जाओ।
जिसके बाद उस शख्स ने डेनियल्स की बेटी की ओर देखकर कहा- ये खूबसूरत लड़की अभी बहुत छोटी है, इसे बहुत बुरा लगेगा अगर इसकी मां को कुछ हो गया। उस शख्स ने डेनियल्स से कहा कि इसे खुली धमकी समझो।
डेनियल्स ने बताया कि वह बहुत डर गई थीं और कांप रही थीं। डेनियल्स ने यह भी बताया कि ट्रंप ने उनके साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाए थे जबकि वह खुद से 30 साल बड़े आदमी के लिए बिल्कुल भी आकर्षित नहीं थीं।