फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री जिम मैटिस की जगह लेंगे शानहन, ट्रंप ने किया एलान 

Sun, 23 Dec 2018 11:55 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार के कहा कि वह रक्षा मंत्री जिम मैटिस के स्थान पर उप रक्षा मंत्री पैट्रिक शानहन को नियुक्त करेंगे। मैटिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ नीतिगत मतभेदों के चलते हाल ही में रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमारे बेहद प्रतिभाशाली उप रक्षा मंत्री पैट्रिक शानहन एक जनवरी 2019 से कार्यवाहक रक्षा मंत्री का पद संभालेंगे।’’ 

उन्होंने लिखा, ‘‘पैट्रिक के पास उप रक्षा मंत्री रहने और उससे पहले के पदों पर सेवा देने के दौरान योग्यताओं की लंबी सूची है। वह बेहतरीन साबित होंगे।’’  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें