फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस जलवायु समझौते से पीछे हटा अमेरिका, ट्रंप ने किया एलान

Fri, 02 Jun 2017 06:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका ने पेरिस जलवायु समझौते से हटने का फैसला किया है। बृहस्पतिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले का एलान किया। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पेरिस डील से हटने का वादा किया था।
विज्ञापन


पेरिस समझौते पर 190 से अधिक देशों ने सहमति जताई थी, जिसकी पहल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की थी। जबकि ट्रंप अक्सर कहते रहे हैं कि अमेरिका ने पेरिस में ‘सही डील’ नहीं की। ट्रंप का यह कदम कार्बन उत्सर्जन को कम करने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों को बड़ा झटका माना जा रहा है। 

दुनिया के अधिकांश देश धरती का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने के उपायों पर सहमत हैं। धरती का तापमान घटाने के लिए 2015 में जलवायु परिवर्तन संबंधी समझौता हुआ था।
विज्ञापन


इससे पहले ट्रंप ने भारत, रूस और चीन पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये देश प्रदूषण रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं, जबकि अमेरिका इसके लिए करोड़ों डॉलर दे रहा है। बृहस्पतिवार को डील से हटने का एलान करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिकियों को आगे रखने का अपना वादा पूरा कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि अब अच्छी डील होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें