फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस का दावा, ट्रंप ने दो साल में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की

Tue, 22 Jan 2019 03:30 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। व्हाइट हाउस ने इस अवसर पर दावा किया कि अमेरिका ने इस दौरान ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। व्हाइट हाउस ने कहा, दो साल के दौरान ट्रंप ने अर्थव्यवस्था में तेजी, 50 लाख नौकरियों के सृजन और चीन को उसके अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए जवाबदेह ठहराने जैसी उपलब्धियां हासिल की। 

विज्ञापन


अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने ट्वीट कर कहा, उपराष्ट्रपति के रूप में पिछले दो साल के दौरान काम करने को लेकर मैं गौरवान्वित हूं। हम अमेरिकियों के लिए ऐतिहासिक नतीजे देने को काम कर रहे हैं।

मेलानियां बोलीं, अवस्मरणीय दो साल

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस में दो साल अविस्मरणीय रहे हैं। मैं इस महान राष्ट्र की सेवा कर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें