फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस्टन में अब गोलीबारी, पुलिस अफसर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह अधिकारियों ने कहा है कि अमरीका की नामी गिरामी विश्वविद्यालय मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी यानी एमआईटी परिसर में एक पुलिस अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने यह भी कहा है कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है और भगोड़े हत्यारे की तलाश जारी है।

मृतक पुलिस अधिकारी वहां गुरुवार रात हिंसा की खबर सुनकर पहुंचे थे जिन्हें अटार्नी कार्यालय और कैम्ब्रिज पुलिस के अनुसार कई बार गोलियों से निशाना बनाया गया।

ख़बरों में कहा गया है कि इस गोलीबारी में कोई दूसरा व्यक्ति शिकार नहीं हुआ है।

तलाशी

एमआईटी ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि पुलिस कैम्ब्रिज में परिसर की तलाशी ले रही थी और उसने लोगों से तब तक घरों में रहने के लिए कहा था जब तक कि दूसरा आदेश न जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को एक बड़ी इमारत से दूर रहने के लिए भी कहा गया था। यह इमारत कार्यालयों, कक्षा और अन्य कई गतिविधियों के लिए उपयोग में थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें