अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) का जज चुने जाने की प्रक्रिया सोमवार को आखिरी दौर में पहुंच चुकी है, जैसे-जैसे फैसले की घड़ी नजदीक आ रही है वैसे-वैसे यूएन के स्थाई सदस्यों की बेचैनी बढ़ रही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, चुनाव में भारत के उम्मीदवार दलवीर भंडारी के जीतने की संभावना प्रबल है और इस बात का पता लगने से युनाइटेड नेशन की सिक्योरिटी काउंसिल के स्थाई सदस्य सकते में आ गए हैं।
ICJ में भारत की राह हुई मुश्किल तो यूके पर भड़के थरूर, UN में बदलाव की उठाई मांग
उनको लगने लगा है कि अगर वैश्विक कोर्ट में भारत के जज ने ब्रिटेन के उम्मीदवार को हरा दिया तो आने वाले वक्त में उनको चुनौती मिल सकती है। बता दें कि ब्रिटेन के क्रिस्टफर ग्रीनवुड और भारत के भंडारी के बीच कांटे की टक्कर है। ऐसे में यूएन की सिक्योरिटी काउंसिल के स्थाई सदस्य यूएस, रूस, फ्रांस, चीन में डर है। इन देशों के अलावा ब्रिटेन भी सुरक्षा परीषद का स्थाई सदस्य हैं।
इस चुनाव की अबतक 11 राउंड हो चुके हैं जिसमें भंडारी को जनरल एसेंबली में जमकर सहयोग मिल रहा है। लेकिन सुरक्षा काउंसिल में भारत स्थाई सदस्य नहीं है ऐसे में वह पीछे हैं।