फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट कंपनी देगी 14 खरब रूपए का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अमेरिकी अदालत ने देश की दूसरी सबसे बडी सिगरेट कंपनी को धूम्रपान करने वाले एक व्यक्ति की पत्नी को 23.6 अरब डॉलर यानी 14.26 खरब रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया है जिनकी फेफडों के कैंसर की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन


आरजे रेनॉल्ड्स टोबैको कंपनी पर हर्जाने के तौर पर 1.68 करोड़ डॉलर यानी तकरीबन एक करोड रुपए के अतिरिक्त दंडशुल्क का भार भी पड़ा है। हालांकि कंपनी ने अदालत के इस फैसले के खिलाफ अपील करने की योजना बनाई है।

सिंथिया रॉबिन्सन के पति की मौत 1996 में हुई थी। उन्होंने अपने पति के मौत के मुआवजे की मांग करते हुए वर्ष 2008 में कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की थी।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि अदालत का फैसला "तर्कसंगतता और निष्पक्षता से परे" है।

चार हफ्ते की अदालती कार्रवाई के दौरान रॉबिन्सन के वकीलों ने बहस में तर्क दिया कि आरजे रेनॉल्ड्स ने तंबाकू उपभोग के खतरों से उपभोक्ताओं को वाकिफ कराने में लापरवाह बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों ने कहा कि कंपनी की इस लापरवाही के चलते ही उनके पति माइकल जॉनसन को सिगरेट पीने से फेफडे का कैंसर हो गया क्योंकि उनके पति को इसकी लत लग गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें