अमेरिका की हास्य कलाकार कैथी ग्रिफिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नकली खूनी सिर के साथ फोटोशूट कराने पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही राष्ट्रपति की फोटो के साथ इस तरह के फोटोशूट करवाने पर उन्हें अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा है।
ग्रिफिन अमेरिका के टेलिविजन नेटवर्क सीएनएन में काम करती थीं। हालांकि अपनी इस गलती के लिए ग्रिफिन ने खुले तौर पर माफी भी मांगी थी। उन्होंने ने कहा 'मुझे इस गलती के लिए माफ कर दें, मैने अपनी सीमा रेखा को लंघा है।'
उन्होंने इस विषय पर अपनी सफाई भी पेश की और कहा कि मैने फोटोग्राफर टायलर शील्ड्स से इस फोटो को इंटरनेट से हटाने के लिए भी कहा था। इस तस्वीर के कारण सोशल मीडिया पर ग्रिफिन को भयंकर आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। खुद राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी ने भी इस तस्वीर और ग्रिफिन की कड़े शब्दों में आलोचना की।
हिलेरी क्लिंटन की बेटी ने की आलोचना
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'कैथी ग्रिफिन के खुद पर शर्म आनी चाहिए। मेरे बच्चे, खास करके मेरा 11 साल का बेटा बेरिन इस फोटो को लेकर बुरा महसूस कर रहा है।' वहीं हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन ने भी ग्रिफिन की ट्वीटर पर आलोचना की।
Kathy Griffin should be ashamed of herself. My children, especially my 11 year old son, Barron, are having a hard time with this. Sick!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 31, 2017
उन्होने ट्वीट करके 'नीच और गलत' करार दिया। उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि राष्ट्रपति को मारना कभी भी मजाक नहीं हो सकता है। वहीं सीएनएन के कम्यूनिकेशन डिविजन ने ग्रिफिर को नौकरी से निकालते हुए ट्वीट किया कि सीएनएन ने नए साल की पूर्व संध्या पर हमारे यहां कार्यक्रम को होस्ट करने वाली कैथी ग्रिफिन से हुए करार को खत्म कर दिया गया है। सीएनएन ने भी ग्रिफिन के फोटोशूट को आलोचना की है।
This is vile and wrong. It is never funny to joke about killing a president. https://t.co/zIiuKoMyFw
— Chelsea Clinton (@ChelseaClinton) May 30, 2017